[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे – पंकज सैनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे – पंकज सैनी

विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे - पंकज सैनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झुंझुनू इकाई द्वारा विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में आदर्श एकेडमी स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एबीवीपी के नगर मंत्री पंकज सैनी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं उन्होंने 39 वर्ष के जीवन में हिंदुस्तान में ही नहीं पूरे विश्व में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का डंका बजाया। विद्यालय निदेशक रंग देव राठौड़ ने बताया कि आज के युवा महापुरुषों को बूलते जा रहे हैं युवाओं को महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
प्रधानाध्यापक प्रभु पायल ने विवेकानंद का परिचय देते हुए बताया कि बालक नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद बनने में झुंझुनू जिले के खेतड़ी शहर की अहम भूमिका रही है।
भागीरथ मल ने बताया कि आज का युवा नशे की लत में बढ़ता जा रहा है जबकि युवा को देश के बारे में सोचना चाहिए
कार्यक्रम का संचालन मोहन पारीक ने किया।
इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय स्टाप मौजूद रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22