[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में पिकअप ड्राइवर की मौत:6 दिन पहले हुई थी मारपीट, परिजनों ने 3 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में पिकअप ड्राइवर की मौत:6 दिन पहले हुई थी मारपीट, परिजनों ने 3 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

नीमकाथाना में पिकअप ड्राइवर की मौत:6 दिन पहले हुई थी मारपीट, परिजनों ने 3 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले के सदर थाना अंतर्गत 6 दिन पहले एक युवक के साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद आज अचानक से युवक की तबियत बिगड़ गई। युवक को परिजन जिला अस्पताल में लेकर आए जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा दिया। वहीं परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

परिजनों की दी गई रिपोर्ट के अनुसार मृतक सुरेश कुमार सैनी (25) निवासी ढाणी टीबा वाली, बुजा, मावंडा कलां का रहने वाला है। 1 दिसंबर रात करीब 10 बजे अपने घर पिकअप लेकर आ रहा था। तभी बांध चादर के उपर अशोक कालस निवासी जीलो, महिपाल गुर्जर गुर्जर निवासी बुजा की ढाणी, रविन्द्र मीणा निवासी डोकन और चार पांच अन्य लड़के खड़े थे। उसी दौरान सुरेश कुमार की पिकअप को रोक कर गाली गलोच करने लगे और रुपए छीनने लगे। जब सुरेश ने उनका विरोध किया तो सभी लोगो ने सुरेश के साथ हॉकी, सरियों से मारपीट की और धमकी दी कि यदि पुलिस के पास जाएगा, तो जान से मार देंगे। परिजनों ने गांव में निजी डॉक्टर से इलाज करवाया। सुरेश की अचानक ज्यादा तबीयत खराब हो गई और सुरेश नीचे गिर गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे कपिल जिला अस्पताल में नीमकाथाना में लेकर आये जहां इलाज के दौरान सुरेश ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर सदर थाना अधिकारी विजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी और शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा जहां परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस परिजनों की रिपोर्ट आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है । घटना को लेकर मौके पर अस्पताल में लोगों की भीड़ रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22