डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
चिड़ावा : सुलताना थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त और चूरा छोड़कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो कि टोडी, उदयपुरवाटी निवासी सुनील कुमार पुत्र रामप्रताप है। जांच अधिकारी और सुलताना थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि 16-17 नवंबर 24 की दरम्यिानी रात को पुलिस ने चिड़ावा में पिलानी बाइपास चौराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी। जहां पिलानी रोड पर एक युवक खड़ा था। जिसके पास दो बैग थे। पुलिस ने युवक की गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की तो आरोपी दोनों बैग और मोबाइल को फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बैग को जब्त कर जांच की। जिसमें एक बैग में 15 किलो 214 ग्राम डोडा पोस्त तथा दूसरे में एक किलो 250 ग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच सुलताना थानाधिकारी भजनाराम को सौंपी गई। जिस पर सुलताना पुलिस ने आरोपी टोडी निवसी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाधिकारी भजनाराम, हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041184


