[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं शहर में दस घंटे तक बिजली बाधित, दुकानदार बिना काम धंधे के बैठे रहे, सड़क मार्ग भी रहा बाधित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं शहर में दस घंटे तक बिजली बाधित, दुकानदार बिना काम धंधे के बैठे रहे, सड़क मार्ग भी रहा बाधित

चालक ने रात को अंधाधुंध कंटेनर चलाया, आधा दर्जन बिजली खंभे तोड़े, सीसीटीवी कैमरे उखाड़े

झुंझुनूं : शहर के अंदर से गुरुवार रात ढाई बजे सामान से भरे एक कंटेनर चालक ने जमकर उत्पात मचाते हुए आधा दर्जन बिजली खंभे, सीसीटीवी कैमरे, लोगों के घरों में लगे बिजली के मीटर, नेटवर्क केबल तोड़ दी।

झुंझुनूं. कंटनेर चालक की ओर से एक कांपलेक्स के पास तोड़ा गया खंभा।

चालक सामान से भरे कंटनेर को लेकर राणी सती रोड से शहर के अंदर घुस गया और तीन किलोमीटर के दायरे में उसकी जद में जो भी आया उसका नुकसान करता चला गया।

बिजली के खंभे टूटने से आधे शहर की दस घंटे बिजली बंद रही और इंटरनेट सेवाएं बाधित रही। शहर में यह नुकसान करीब तीन किलोमीटर के दायरे में किया गया है। कोतवाली थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि रात दो ढाई बजे के करीब सुजानगढ़ निवासी प्रेम कंटनेर में सामान भरकर सीकर जा रहा था कि अग्रसेन सर्किल से बगड़ रोड होते हुए शहर के अंदर घुस गया।

झुंझुनूं. शाहों वाले कुएं के पास तोड़ा गया खंभा।

बगड़ रोड से लेकर चुणा चौक, गांधी चौक, शाहों वाले कुएं से लेकर शहीद कर्नल जेपी जानू राउमावि तक बिजली के तार समेत अन्य केबल उलझती गई और खंभे, लाइनें, केबल टूटती चली गई। जिन लाइनों से दुकानों व घरों के बिजली कनेक्शन थे उनके मीटर, इंटरनेट समेत अन्य प्रकार की लगी केबल टूटते चले गए। इस कारण पूरे क्षेत्र में अंधेरा हो गया। अनेक परिवार के बिजली उपकरण ठप हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस पीछे दौड़ी तो फरार हुआ चालक

जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने कंटेनर चालक का पीछा किया। लेकिन तब तक चालक कंटेनर लेकर फरार हो चुका था। शहर के करीब तीन किलोमीटर के दायरे में आधा दर्जन बिजली के खंभे, लाइनें, मीटर, नेटवर्क केबलें टूटने के बाद भी कंटनेर चालक ने ध्यान क्यों नहीं दिया। इसके चलते दो ही कारण हो सकते हैं या तो चालक नशे में हो सकता है। फिर कंटनेर में कोई अवैध सामान से भी पुलिस ने इनकार नहीं किया है। पुलिस से बचने के लिए चालक कंटेनर लेकर शहर में घुस गया और फरार होने की फिराक में नुकसान करता चला गया। हालांकि पुलिस गलती से शहर में घुसने और ध्यान नहीं देने की वजह से इतना नुकसान होने की बात कह रही है।

झुंझुनूं. गांधी चौक में झुके बिजली के खंभे को ठीक करते निगम के कर्मचारी।
निगम समेत दुकानदारों, घरों में लाखों का नुकसान

रात को हुई इस घटना से बिजली निगम, दुकानदारों व रोड किनारे बसे घरों में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। एईएन शहर नेमीचंद झाझड़िया ने बताया कि निगम की चार टीमें गुरुवार रात तीन बजे से बिजली खंभे और लाइनों, दुकानदारों व घरों के मीटरों को ठीक करने में शुक्रवार रात तक ठीक करने में जुटी रही। इसके चलते इस सड़क मार्ग को भी बंद रखा गया। बिजली नहीं आने व नेटवर्क केबलें टूट जाने से दुकानदार भी दिनभर बिना काम-धंधा किए बैठे रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77