[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोचिंग संस्थाओं के निरीक्षण में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

कोचिंग संस्थाओं के निरीक्षण में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले

कोचिंग संस्थाओं के निरीक्षण में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले

सूरजगढ़ : तहसील क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में प्रशासनिक टीम द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। स्टूडेंट्स की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए कलेक्टर के आदेश पर कार्यवाहक एसडीएम पिलानी तहसीलदार सोनू आर्य द्वारा नायब तहसीलदार सीताराम कुमावत के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने क्षेत्र के चिड़ावा बाइपास व अड़का रोड के पास संचालित करीब आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ संस्थानों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले और जिन संस्थानों में अग्निशमन यंत्र मिले वे सभी एक्सपायरी डेट के थे। इस पर टीम में शामिल भू अभिलेख निरीक्षक राजेश कुमार कठानिया ने बताया कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोचिंग संस्था संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस की पालना नहीं होने पर संस्था संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77