[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संकट के समय देश सेवा के लिए तैयार रहते हैं गृह रक्षा स्वयंसेवक : वंदना आर्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संकट के समय देश सेवा के लिए तैयार रहते हैं गृह रक्षा स्वयंसेवक : वंदना आर्य

संकट के समय देश सेवा के लिए तैयार रहते हैं गृह रक्षा स्वयंसेवक : वंदना आर्य

चूरू : 62 वें गृह रक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित 6 दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को झण्डारोहण के साथ समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने विभागीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वयंसेवकों एवं विभागीय कार्मिकों को 62 वें स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गृह रक्षा विभाग के स्वयंसेवक संकट की घडी में हर समय देश सेवा के लिए तैयार रहते हैं। मुख्य आरक्षी पप्पू सिंह के नेतृत्व में गार्ड ने सलामी दी। कम्पनी कमाण्डर गिरधारीलाल ने मुख्यालय से प्राप्त संदेशों का पठन किया।

प्लाटून कमाण्डर करणी सिंह ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार छह दिवस तक चले कार्यक्रम के प्रथम दिन एक दिसंबर को स्वच्छता अभियान के तहत् जयपुर रोड से लेकर कार्यालय तक एवं कार्यालय परिसर में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। दूसरे दिन 2 दिसंबर को मैराथन दौड का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों एवं स्टॉफ ने भाग लिया। तीसरे दिन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। चौथे दिन नशा मुक्ति जन चेतना रैली निकाली गई जो कार्यालय परिसर से रवाना होकर जिला कलेक्टर कार्यालय होती हुई लाल घंटाघर से कार्यालय पहुंचीं । पांचवें दिन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालीवॉल एवं कबड्डी के मैच हुए। विजेता टीम को पारितोषिक वितरण किया गया।

समापन कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह, जे.पी. शर्मा व मुख्य आरक्षी कुन्दन सिंह, कनिष्ठ सहायक रूपसिंह एवं सेवानिवृत्त समादेष्टा ईश्वरराम, प्लाटून कमाण्डर रामेश्वरलाल प्लाटून कमाण्डर आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77