[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने आवासन मंडल के प्रयासों को सराहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने आवासन मंडल के प्रयासों को सराहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया सम्मान

मंडल को तीन वर्षों में सबसे ज्यादा व्यावसायिक और आवासीय भवन बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के वित्तीय सलाहकार ने प्राप्त किया सम्मान।

जयपुर : राजस्थान आवासन मंडल के लिए बुधवार का दिन अपने ताज में एक और हीरा जड़ने वाला रहा। लंदन की प्रतिष्ठित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने मंडल के वित्तीय सलाहकार संजय शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया। यह सम्मान विगत तीन वर्षों में ई-बिड सबमिशन और ई-ऑक्शन के जरिए रिकॉर्ड 13583 व्यावसायिक और आवासीय भवन बेचने पर दिया गया।

इस उपलब्धि पर आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने इस सम्मान का असली हकदार आवासन मंडल की टीम को माना। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्ष पूर्व आमजन का विश्वास आवासन मंडल से पूरी तरह उठ गया था। मंडल लगातार घाटे में जा रहा था, लेकिन मंडल के अधिकारियों और कर्मियों की ऊर्जा और उत्साह ने वह कर दिखाया जो लोगों के लिए मिसाल बन गया है।

मंडल को मिल चुके कुल 11 अवार्ड
आवासन मंडल के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है, जब मंडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पिछले चार वर्षों में मंडल को कुल 11 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और ‘स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड’ जैसे अवार्ड शामिल हैं।

देश के लिए केस स्टडी बना आवासन मंडल
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल भी मंडल की प्रभावी कार्यशैली की कई बार प्रशंसा कर चुके हैं। यही नहीं आवासन मंडल देशभर के मैनेजमेंट गुरुओं के लिए केस स्टडी बना हुआ है। देश के कई राज्य मंडल के मॉडल को अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। अरोड़ा ने इस सम्मान के लिए मंडल की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इसी जुनून और जोश के साथ काम करते हुए हमें आने वाले वर्षों में कई और नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22