कीटनाशक का छिड़काव करते समय बिगड़ी युवती की तबीयत:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दौरान मौत
कीटनाशक का छिड़काव करते समय बिगड़ी युवती की तबीयत:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दौरान मौत
तारानगर : चुरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव घासला अगुणा में खेत में चने की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रही युवती की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने गंभीर हालत में गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
तारानगर थाने के एएसआई सुमेर सिंह ने बताया कि घासला अगुणा निवासी रामनिवास ने रिपोर्ट ने दी कि उसकी चचेरी बहन मनीषा (20) खेत में चने की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। इसी दौरान वह कीटनाशक के संपर्क में आने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसको परिजनों ने तुरंत निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देर रात युवती की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से पुलिस वार्ड में पहुंची। जहां पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मंगलवार को तारानगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034340


