[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुहार है नहर दो नहीं आंदोलन और बड़ा,तेज,उग्र होगा प्यासे हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुहार है नहर दो नहीं आंदोलन और बड़ा,तेज,उग्र होगा प्यासे हैं

गुहार है नहर दो नहीं आंदोलन और बड़ा,तेज,उग्र होगा प्यासे हैं

चिड़ावा : सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग को लेकर किसानों का धरना। आमजनता द्वारा संचालित नहर आंदोलन प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में आज 334 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत किसानों की सुनी जाऐ तो लगता है अगले साल तक शेखावाटी की नैया डूबनी शुरू हो जाऐगी जबकि सरकार ऐसे सो रही जैसे कुछ होने वाला ही नहीं है। क्योंकि उनको कुछ करना ही नहीं है । जबकि धरातल की सच्चाई यह है जब सर्दियों में भी पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है। तो गर्मियों में क्या हालात होंगे ये अंदाजा क्यों नहीं लगारही सरकारें अंधी,बहरी व गुंगी कैसे बनी बैठी हैं और उन नागरिकों को भी शर्म नहीं आ रही है कि जो आजतक नहर के आंदोलन में तन,मन धन तीनों में से किसी एक के माध्यम से नहीं जुड़ें हैं।

धरने पर पहुंचे नजदीकी गांव बडसरी का बास से सगे भाई बहन शंकर शर्मा,नेहा व आरती तीनों चलाकर आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि नहर हमारे लिए बहुत जरूरी है वरना हम प्यासे मरेंगे,खेती पशुधन सब नष्ट होने के कगार पर है । पशुधन व खेती बिना हमारा आमदनी का जरिया कुछ भी नहीं है जिससे हमारे रोजमर्रा के व जीवन में विकास के सभी काम प्रभावित हुए ही नहीं है बल्कि रोक लग गई है । हमारी शिक्षा बंद, विवाह शादी नहीं हो रहे है । नौकरी सबको मिलती नहीं है।मिल भी गई तो कहते हैं इस क्षेत्र में पानी नहीं है तो अपनी बेटियों को हमारे यहां ब्याहना नहीं चाहते हैं।इन हालातों का सामना करते करते हम सत्तर सालों से आशा में हैं कि सरकार कभी तो सोचेगी ही परन्तु सरकार को बिना हाहाकार मचाऐ सुनता नहीं है और फिर आज की सरकारों की तो बात ही क्या करें । किसान अभि तक तो अहिंसात्मक तरीके से मांग उठा रहे हैं पर मजबूर होकर उग्र, और हिंसात्मक भी होना होगा तब चेतेगी सरकार।

धरने पर आज उपसचिव ताराचंद तानाण, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सुनिता साईं पंवार, यात्रा संयोजक रणधीर ओला, उपाध्यक्ष बजरंग लाल, नौजवान सभा के जयन्त चौधरी, सौरभ सैनी, करण कटारिया, संदीप कुमार, सुरेन्द्र यादव,प्रभुराम सैनी, धर्मपाल, बनवारीलाल चाहर,श्रवण तानाण, नवीन हीरवा, जगमोहन यादव, सुनिल कुमार, महीपाल चाहर, नेहा शर्मा आरती शर्मा, शंकर शर्मा, नत्थू जांगिड़, नवीन तानाण,नोकराम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad