[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही : सहड़ गांव में तीन दिन से टूटा पड़ा है 11 हजार केवी लाईट का पोल, धूल फांक रही है डीपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही : सहड़ गांव में तीन दिन से टूटा पड़ा है 11 हजार केवी लाईट का पोल, धूल फांक रही है डीपी

विद्युत विभाग सूचना के बाद भी नहीं दे रहा ध्यान, ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास यादव 

बुहाना : सहड़ गांव में गत तीन दिन से पोल टूट जाने की वजह से 11 हजार केवी की लाइन तथा डीपी जमीन पर पड़ी हुई है। ग्रामीण लाइट की समस्या से जूझ रहे हैं। और विद्युत विभाग आंख मूंद कर बैठा है। जबकि पोल टूटने की सूचना तीन रोज पूर्व उसी समय लाइनमैन शीशराम को दे दी गई थी। उसके बावजूद भी तीन रोज बीत जाने के बाद भी विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था।

ग्रामीणों ने बताया कि सहड़ में खाती वाली जोहड़ी के पास पचेरी रोड़ पर गत तीन दिन पूर्व विद्युत का पोल जो जर्जर अवस्था में था। वह टूट कर गिर गया जिसकी वजह से 11 हजार केवी बिजली लाइन तथा डीपी भी जमीन पर आकर खेत में गिर गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पोल टूटने की सूचना तत्काल लाइनमैन तथा विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी। लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। और बेवजह ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सहड़ के बाहरी मौहल्ला, गुवाड़तावा मौहल्ला, आश्रम के पास के सैकड़ों घरों में पेयजल का संकट पैदा हो गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad