[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला गजेटियर का संपूर्ण ड्राफ्ट तैयार, सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला गजेटियर का संपूर्ण ड्राफ्ट तैयार, सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित

जिला गजेटियर का संपूर्ण ड्राफ्ट तैयार, सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित

चूरू : आयोजना (जनशक्ति) विभाग द्वारा राज्य स्तर पर चूरू जिले का गजेटियर लेखन का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। जिले के लिए संपूर्ण ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है, जिसे चूरू जिले की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। आमजन से तैयार ड्राफ्ट पर 10 दिवस तक सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित किए गए हैं।

मुख्य आयोजना अधिकारी भागंचद खारिया ने बताया कि जिला गजेटियर का राज्य स्तर पर 18 अध्याय तैयार कर ड्राफ्ट जिला स्तर पर प्रेषित किये जा चुके थे, जिनके लिए जिला स्तरीय समिति (प्रत्येक अध्याय हेतु पृथक रूप से गठित) के द्वारा जांच की जाकर आवश्यक संशोधन विभाग को प्रेषित किये गए थे। सभी संशोधनों को विभागीय स्तर पर आवश्यक चर्चा उपरान्त जिला गजेटियर, चूरू के ड्राफ्ट में सम्मिलित कर चूरू गजेटियर का सम्पूर्ण ड्राफ्ट (पृष्ठ संख्या 1-1188) तैयार किया गया है। इस ड्राफ्ट में में कुल 18 अध्याय हैं, जिनमें जिले की अर्थव्यवस्था, इतिहास एवं संस्कृति, कृषि व सिंचाई, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था इत्यादि विभिन्न विषयों की जानकारी को सम्मिलित किया गया है। इन अध्यायों में अंकित सूचनाओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों, अनुभवी व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं इत्यादि का जिला स्तर पर संपादक मंडल गठित कर अध्याय की गहनता से जांच करवाई जाएगी, जिससे मुद्रण से पूर्व किसी भी प्रकार की त्रुटि ना रहे।

उन्होंने बताया कि आमजन अपने सुझाव व आपत्तियां कार्यालय मुख्य आयोजना अधिकारी की ई-मेल आईडी cpo_churu@yahoo.in पर 10 दिवस में भिजवा सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad