[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला जलाया:हनुमान बेनीवाल व सचिन पायलट के जिंदाबाद के नारे लगाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला जलाया:हनुमान बेनीवाल व सचिन पायलट के जिंदाबाद के नारे लगाए

भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला जलाया:हनुमान बेनीवाल व सचिन पायलट के जिंदाबाद के नारे लगाए

नवलगढ़ : किसान नेताओं के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राधा मोहन अग्रवाल ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, सचिन पायलट और मीणा समुदाय के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

ज्ञापन में कहा गया कि राधा मोहन अग्रवाल ने हनुमान बेनीवाल को ‘चूहा’, सचिन पायलट को ‘फर्जी नेता’ और मीणा समुदाय को ‘लेपर’ कहकर अपमानित किया। इस पर विरोध स्वरूप लोगों ने हनुमान बेनीवाल और सचिन पायलट के जिंदाबाद के नारे लगाए।

ज्ञापन देने वालों ने मांग की कि इस मामले में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले पर तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जयकिसान आंदोलन के कैलाश यादव, नरेंद्र कड़वाल समेत कई अन्य किसान नेता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77