[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवती ने नारकोटिक्स अधिकारी पर फेंका एसिड:आंख के पास चेहरे पर लगे छींटे, युवती का साथी भी घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़प्रतापगढ़राजस्थानराज्य

युवती ने नारकोटिक्स अधिकारी पर फेंका एसिड:आंख के पास चेहरे पर लगे छींटे, युवती का साथी भी घायल

युवती ने नारकोटिक्स अधिकारी पर फेंका एसिड:आंख के पास चेहरे पर लगे छींटे, युवती का साथी भी घायल

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ के बमोतर के पास एक युवती और उसके साथी ने लिफ्ट मांगने के बहाने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी पर एसिड फेंक दिया। घटना के बाद निजी वाहन से अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती ज्योति को डिटेन कर लिया है। वहीं, युवती के साथी को भी चोट आई है। उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे की है।

घटना के दौरान नारकोटिक्स अधिकारी की कार का पीछे का शीशा टूट गया।
घटना के दौरान नारकोटिक्स अधिकारी की कार का पीछे का शीशा टूट गया।

प्रतापगढ़ एसपी विनीत बंसल ने बताया- नारकोटिक्स विभाग में सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन (31) की गाड़ी को प्रतापगढ़ निवासी युवती ज्योति (27) और प्रतापगढ़ निवासी ही उसके साथी प्रियांशु टहलकर (29) ने बमोतर के पास रुकवाया। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों ने अधिकारी पर एसिड फेंक दिया। अधिकारी ने कार को पीछे किया तो पीछे खड़ा उसका साथी भी कार की टक्कर से घायल हो गया। इस दौरान कार का पीछे का शीशा भी टूट गया।

एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली।
एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली।

सूचना पर सूचना पर एसएचओ और डिप्टी एसपी मौके पर पहुंचे। नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, युवती के साथी को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में उपचार करवाया गया है। युवती को डिटेन कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सब इंस्पेक्टर की हालत अभी ठीक है। उनकी आंख के पास चेहरे पर तेजाब के छींटे लगे हैं।

बता दें कि घायल अधिकारी हर्षवर्धन मध्यप्रदेश के जावरा का रहने वाला है। उसकी पोस्टिंग प्रतापगढ़ के नारकोटिक्स विभाग में है। एसपी, एएसपी और थानाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और नारकोटिक्स अधिकारी से मामले की जानकारी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89