[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यार्थियों में विषय समझ और कौशल विकसित करे: राठौड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यार्थियों में विषय समझ और कौशल विकसित करे: राठौड़

विद्यार्थियों में विषय समझ और कौशल विकसित करे: राठौड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से चूरू ब्लॉक में विज्ञान गणित शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ ज्ञान ज्योति आईटीआई महाविद्यालय में हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद सिंह राठौड़ ने इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रशिक्षणार्थियों को विद्यार्थियों में विषय की समझ उत्पन्न कर प्रश्न पूछ पाने का कौशल विकसित करने के निर्देश दिए साथ में विज्ञान गणित विषय के महत्व व शिक्षकों के कर्तव्यों के बारे में बताया। प्रशिक्षण के आयोजक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमदत्त सारण ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को विद्यार्थियों में विचारों के क्रमिक ज्ञान, तर्क,चिंतन,निर्णय लेने की क्षमता उत्पन्न करने के बारे में बताया। प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार सोनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के प्रथम चरण में चुरू ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों से विज्ञान गणित के 120 अध्यापकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिनको छह दक्ष प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान आरपी श्याम सुंदर पुनिया, हवा सिंह सहारण, दक्ष प्रशिक्षक कपिल वर्मा, धर्मेन्द्र सोलंकी, विनोद चौधरी, नरेंद्र वर्मा, जय प्रकाश प्रजापत आदि सहित समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89