सरदारशहर की ममता ने रोशन किया नाम:पैरा थ्रोबॉल में कंबोडिया में करेंगी प्रतिनिधित्व, रांची में हुआ था नेशनल टूर्नामेंट
सरदारशहर की ममता ने रोशन किया नाम:पैरा थ्रोबॉल में कंबोडिया में करेंगी प्रतिनिधित्व, रांची में हुआ था नेशनल टूर्नामेंट

सरदारशहर : सरदारशहर में पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 21 से 23 सितंबर तक रांची में पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तृतीय सीनियर नेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली चूरू के सरदारशहर की जिला चूरू निवासी ममता रैगर पुत्री पप्पू राम का उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते 2 से 5 दिसंबर 2024 तक कंबोडिया में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयन किया गया।
ममता के इस चयन पर पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमावत , सचिव सुबेन्द्र कोठारी तथा अन्य ने बधाई दी तथा आगामी खेल के लिए शुभकामनाएं दी। कुमावत ने बताया कि हम दिव्यांगो को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने हेतु प्रयासरत हैं। जिसके चलते दिव्यांगों हेतु विभिन्न खेलों का संचालन कर इनका उत्साह बढ़ाने में मदद करते हैं।