[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुर में मॉल के चौथे फ्लोर से कूदा स्टूडेंट, मौत:टू-व्हीलर से स्कूल ड्रेस में पहुंचा था; बैग बेंच पर रखकर लगा दी छलांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुर में मॉल के चौथे फ्लोर से कूदा स्टूडेंट, मौत:टू-व्हीलर से स्कूल ड्रेस में पहुंचा था; बैग बेंच पर रखकर लगा दी छलांग

उदयपुर में मॉल के चौथे फ्लोर से कूदा स्टूडेंट, मौत:टू-व्हीलर से स्कूल ड्रेस में पहुंचा था; बैग बेंच पर रखकर लगा दी छलांग

उदयपुर : उदयपुर में मॉल के चौथे फ्लोर से 17 साल का स्टूडेंट कूद गया। मॉल के स्टाफ और लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र स्कूल की ड्रेस में था और अकेला ही मॉल में घूमने आया था। मामला सुखेर थाना इलाके का भुवाणा स्थित सेलिब्रेशन मॉल का मंगलवार दोपहर 3 बजे का है। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। छात्र के परिजन को सूचना दी गई है। वह 11वीं क्लास में पढ़ता था।

स्टूडेंट के कूदने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से एमबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्टूडेंट के कूदने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से एमबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्कूल से पहुंचा था मॉल

थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया- छात्र कृष पामेचा (17) निवासी बेदला (उदयपुर) विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवाली में पढ़ता था। CCTV फुटेज के आधार पर छात्र के सुसाइड करने की पुष्टि हुई है। वह स्कूल से ड्रेस (यूनिफॉर्म) में अपने टू-व्हीलर से मॉल में पहुंचा था।

वाहन को पार्किंग में खड़ा कर टोकन लिया। इसके बाद सीधे चौथे फ्लोर पर पहुंच गया। जहां लगी बेंच पर उसने बैग रखा और वहां से कूद गया। मॉल स्टाफ और घूमने आए लोगों ने उसे संभाला। छात्र के गंभीर चोट लगने के कारण सिर और हाथ-पैर से खून बह रहा था।

उसे फौरन मॉल के पास के निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से उसे एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मॉल में स्टूडेंट के साथ और कोई नहीं था।

स्टूडेंट के गिरते ही आसपास मौजूद लोग और मॉल स्टाफ वहां पहुंचा था।
स्टूडेंट के गिरते ही आसपास मौजूद लोग और मॉल स्टाफ वहां पहुंचा था।

वाइस प्रिंसिपल बोले- मुझे ज्यादा जानकारी नहीं

विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवाली के वाइस प्रिंसिपल कृष्णजीत सिंह ने कहा- उन्हें अभी मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वे मीटिंग में थे। भास्कर रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि स्कूल में ऐसी क्या स्थिति हुई कि बच्चा सीधे स्कूल से मॉल गया और सुसाइड कर लिया। इस पर वाइस प्रिंसिपल सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा- अभी मामले की जांच करवा के ही पूरी स्थिति बता पाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62