[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा कर पीएचईडी अधिकारियों को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा कर पीएचईडी अधिकारियों को दिए निर्देश

चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा कर पीएचईडी अधिकारियों को दिए निर्देश

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के चूरू कार्यालय में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पेयजल संबंधी कार्यो की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि आगामी आने वाली ग्रीष्मऋतु के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न वार्डो व गांवो में पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे करवाएं। सर्वे करवाकर चिन्हीकरण करते हुए नलकूप निर्माण, पाईप लाईन बदलने का कार्य, मोटर पम्पसेट बदलने के प्रस्ताव आदि स्वीकृति हेतु भिजवाएं।

उन्होंने कहा कि आगामी नहरबन्दी के दौरान कर्मसाना आरडब्ल्यूआर से पानी का स्टोरेज करके भी पेयजल सप्लाई सुचारू की जाएगी एवं समस्याग्रस्त गांव के अंतिम छोर तक पेयजल टेंकर के माध्यम से वितरण कर समस्या का समाधान किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए अपेक्षित पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। एसडीएम ने ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संबंधित मुद्दों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या एवं पेयजल से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान अधिशाषी अभियंता प्रेम कुमार, निजी सहायक सुरेश कुमार, सहायक अभियंता जिगनेश कुमार, सहायक अभियंता सोनू कुमारी, कनिष्ठ अभियंता खुशबू बारहठ, कनिष्ठ अभियंता महेश चन्द्र कुमावत, कनिष्ठ अभियंता संजय, कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार पारीक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62