आयुक्त नगर परिषद चुरु की है हठधर्मिता की वजह से निवर्तमान पार्षद अशोक पंवार बैठेंगे नगर परिषद चूरू के आगे भुख हड़ताल पर
आयुक्त नगर परिषद चुरु की है हठधर्मिता की वजह से निवर्तमान पार्षद अशोक पंवार बैठेंगे नगर परिषद चूरू के आगे भुख हड़ताल पर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर मेहतर समाज एकता मंच के संयोजक राकेश पंवार ने बताया कि राजस्थान सरकार की सफाई कर्मचारी की भर्ती 2024 में सफाई अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता दी गई है और सफाई भर्ती की अंतिम 27 नवंबर 2024 है लेकिन नगर परिषद आयुक्त की हठधर्मिता के कारण सैकड़ो वाल्मीकि समाज के आवेदनकर्ता के अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए हैं इस वजह से सफाई भर्ती 2024 में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे।
गैर वाल्मीकि समाज के आवेदनकर्ता के अनुभव प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं लेकिन सफाई कामगार वाल्मीकि समाज की आवेदनकर्ता के अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं कोई ना कोई कमियां निकाल कर जानबूझकर सफाई कामगार वाल्मीकि समाज के आवेदन कर्ताओं के अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहे हैं। 26 नवंबर 2024 तक वाल्मीकि समाज के आवेदनकर्ता के अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं होते हैं तथा वर्ष 2017 से पूर्व के सफाई मजदूर के अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहे हैं तथा ठेकेदारों के द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र के प्रारूप पर प्रमाणीकरण नहीं किया जा रहा है इन सभी मांगों को लेकर अशोक पंवार के नेतृत्व वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर महोदय चूरू को ज्ञापन दिया गया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि अगर समय रहते वाजिब मांगों को नहीं माना जाता है तो 27 नवंबर 2024 से निवर्तमान मनोनीत पार्षद अशोक पंवार के द्वारा नगर परिषद कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जायेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी तथा अन्य आंदोलन भी किए जा सकते हैं चूरू वाल्मीकि समाज में आयुक्त नगर परिषद के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।
इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ जिलाअध्यक्ष संदीप कुमार चांवरिया, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रीत चांवरिया चूरू, श्याम लाल हटवाल, अशोक चावरिया, सुशील पंवार, विनोद पंवार, प्रशोतोम चन्देलिया विजय चावरिया चन्द्रशेखर, अभिषेक पंवार, किशन हटवाल, विकास चावरिया, श्याम लाल चावरिया, मुकेश चावरिया, भरत चांवरिया, महेश चावरिया, सुनीता देवी, कुसुम, सोनिया, रेखा देवी, सोनू चावरिया, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042995


