कलक्टर बोले- हमारा संविधान हमारी शक्ति:सीकर में संविधान दिवस पर प्रदर्शनी आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई
कलक्टर बोले- हमारा संविधान हमारी शक्ति:सीकर में संविधान दिवस पर प्रदर्शनी आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई
सीकर : संविधान दिवस पर सीकर के जिला सूचना केंद्र में जिला स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही विचार संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
संविधान पर भरोसा रखने की बात कही
जिला कलक्टर ने कहा- भारतवर्ष में संविधान का सबसे अधिक महत्व है। आज के लोकतंत्र में संविधान ही हमारा धर्म है और इसी आधार पर हम चलते हैं और हमारा देश चलता है। संविधान पंथ और धर्मनिरपेक्ष हैं। हम किसी जाति प्रथा पर बिलीव नहीं करते और यह हमें हमारा संविधान बताता है। हमारे मौलिक अधिकार क्या हैं, हमारे अधिकार क्या हैं और हमारी ड्यूटी क्या है यह सब हमें संविधान बताता है।
हमारा देश हमारे संविधान से चलता है और हम सब उसके लिए प्रतिबद्ध हैं। 200 वर्ष कि भारत की गुलामी के बाद आजाद हुए और 1949 में संविधान को अंगीकृत किया गया। इसके बाद से हमारा लोकतंत्र संविधान पर चलता है और यही हमारी शक्ति है। आज सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई है। हम आने वाले समय में भी संविधान के लिए निष्ठावान होकर कार्य करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042956


