महिलाओं को सशक्त बनाने पर बिट्स पिलानी का सम्मान:विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में दिया बढ़ावा, सीआईआई एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला
महिलाओं को सशक्त बनाने पर बिट्स पिलानी का सम्मान:विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में दिया बढ़ावा, सीआईआई एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला
पिलानी : बिट्स पिलानी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने पर भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से सीआईआई एक्सीलेंस अवाॅर्ड इन स्टेम (STEM) 2024 प्रदान किया गया है।
पुरस्कार समारोह इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था और इसमें उद्योग जगत की कई शीर्ष हस्तियों ने भाग लिया। बिट्स पिलानी की ओर से यह अवॉर्ड डायरेक्टर सुधीर कुमार बराई और उनकी टीम ने ग्रहण किया।
पुरस्कार के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा 100 से अधिक नॉमिनेशंस में से उद्योग और शिक्षा जगत से 50 टॉप कंटेस्टेंट्स को पुरस्कार के लिए चुना गया। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में महिलाओं के लिए उत्कृष्टता के आधार पर भारतीय उद्योग परिसंघ पुरस्कार के शीर्ष विजेताओं में शामिल बिट्स पिलानी को भी सम्मानित किया गया है।
बिट्स मीडिया इंचार्ज घनश्याम सिंह चौहान ने बताया कि पुरस्कार के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का फोकस उन संस्थानो और संगठनों पर रहा जिन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्र में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने में अनुकरणीय प्रयास किए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034801

