[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजीकरण पर रोक लगाने की मांग, विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन:सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 29 को जिला मुख्यालय पर करेंगे शक्ति प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजीकरण पर रोक लगाने की मांग, विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन:सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 29 को जिला मुख्यालय पर करेंगे शक्ति प्रदर्शन

निजीकरण पर रोक लगाने की मांग, विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन:सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 29 को जिला मुख्यालय पर करेंगे शक्ति प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से निजीकरण पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

नारेबाजी कर निजीकरण और ठेका प्रथा को बंद करने की मांग की।

संयुक्त संघर्ष समिति झुंझुनूं के सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम में आने वाले लगभग सभी जिलों को ठेका प्रथा के अधीन कर दिया गया है।

अधिकतर कार्य निजी हाथों से करवाए जा रहे है। उत्पादन, प्रसारण और वितरण में अलग-अलग मॉडल और प्रक्रियाओं के नाम पर निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इससे न केवल राज्य के आर्थिक हितों को नुकसान हो रहा है, बल्कि आम जनता, किसानों और कर्मचारियों के हित भी प्रभावित हो रहे हैं। हमारी मुख्य मांग है कि ठेके प्रथा खत्म कर बिजली निगम के कर्मचारियों से ही काम करवाया जाए।

ताकि आम जनता व कर्मचारियों का हित बना रहे है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मांगों को लेकर विचार नहीं किया गया तो समिति की ओर से 29 नवंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया गया। जिसमें निजीकरण और ठेका प्रथा बंद करने, स्थाई भर्ती, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित विभिन्न मांग की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62