[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के AQI लेवल में सुधार:432 से घटकर 182 पहुंचा, कलेक्टर बोले- शुद्ध वातावरण मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के AQI लेवल में सुधार:432 से घटकर 182 पहुंचा, कलेक्टर बोले- शुद्ध वातावरण मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता

झुंझुनूं के AQI लेवल में सुधार:432 से घटकर 182 पहुंचा, कलेक्टर बोले- शुद्ध वातावरण मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : झुंझुनूं के AQI लेवल में धीरे धीरे सुधार होने लगा है। सोमवार को यहां AQI स्तर 182 दर्ज किया गया। शुरुआत में झुंझुनूं का AQI लेवल 432 पहुंच गया था। जो बेहद ही खतरनाक था। जिला प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई थी। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अगुवाई में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने लगातार प्रयास किए।

नतीजा AQI स्तर 432 से घटकर 182 तक आ गया है। कलेक्टर रामावतार मीणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदूषण विभाग, नगर परिषद और अन्य 14 विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा- आमजन को शुद्ध वातावरण मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है।

AQI को सामान्य बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। पिछले दिनों झुंझुनूं का AQI स्तर 432 तक पहुंच गया था, जिससे श्वसन और हृदय रोगियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। प्रशासन की तत्परता और प्रदूषण विभाग की सतर्कता से अब स्थिति नियंत्रण में है।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि प्रदूषण कम करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक स्थलों पर कचरा जलाने और अनावश्यक धूल उड़ाने से बचें। प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।’ झुंझुनूं प्रशासन की इस पहल को आमजन ने भी सराहा है। आने वाले समय में प्रदूषण को और नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62