[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फाइनल में जेजेटी चुड़ैला ने लवली फगवाड़ा को 31-19 से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फाइनल में जेजेटी चुड़ैला ने लवली फगवाड़ा को 31-19 से हराया

फाइनल में जेजेटी चुड़ैला ने लवली फगवाड़ा को 31-19 से हराया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं चुड़ैला में चल रही पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता के आधार पर मेजबान जेजेटी यूनिवर्सिटी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी सीकर सहित आठ यूनिवर्सिटी की टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए क्वालीफाई किया हैं।

विजेता टीम के साथ अतिथि व आयोजन समिति के सदस्य।

आयोजन सचिव डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि इनमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, कोटा यूनिवर्सिटी कोटा, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ व गुरु काशी यूनिवर्सिटी बठिंडा की टीम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले में जेजेटी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा को 31-19 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, गुरु काशी यूनिवर्सिटी बठिंडा व कोटा यूनिवर्सिटी कोटा की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. विनोद टीबड़ेवाल थे। विशिष्ट अतिथि दादूद्वारा बगड़ के महामंडलेश्वर अर्जुनदास महाराज थे। उन्होंने कहा कि खेलों में परिश्रम और अनुशासन जीवन को एक नई दिशा देते हैं।

इस दौरान यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, टेक्निकल डायरेक्टर मुनि जून, प्रोफेसर सुरजीत कौर, एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. सुनील कुमार, संपदा निदेशक इंजीनियर बालकृष्ण टीबड़ेवाल, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. अंजु सिंह, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. रामदर्शन फोगाट, डॉ. महेश सिंह, पीआरओ डॉ. रामनिवास सोनी, डॉ. जगवीर, डॉ. दिनेश, ऋतिक कुमार, शशिकांत, विक्रम कुमार, कपिल जानू, झुंझुनूं नागरिक मंच के उमाशंकर महमिया, गोपाल महमिया, अनिल जांगिड़, सुरेंद्र शर्मा, डीके हंसासरिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin