मिनी ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
मिनी ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
झुंझुनूं : भूरासर का बास में मिनी ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुई महिला भूरासर का बास निवासी भगवती देवी पत्नी नंदलाल मांजू थी। वह झुंझुनूं से बस में आई थी। बस से उतरकर पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आए बेकाबू मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे भगवती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी को भगाकर ले गया। सूचना पर धनूरी थाना पुलिस ने चालक को पकड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। ब्रेकर बनाने, पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की। सूचना पर धनूरी थाना पुलिस ने चालक को पकड़ा। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार महेंद्र मूंड, डीएसपी वीरेंद्र शर्मा तथा सदर थानाधिकारी अशोक चौधरी ने समझाइश कर रास्ता खुलवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034946


