[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुंड में डूबने से हुई किशोर की मौत:दोस्तों के साथ घूमने आया था, हथेली पर लिखा था मोबाइल नंबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुंड में डूबने से हुई किशोर की मौत:दोस्तों के साथ घूमने आया था, हथेली पर लिखा था मोबाइल नंबर

कुंड में डूबने से हुई किशोर की मौत:दोस्तों के साथ घूमने आया था, हथेली पर लिखा था मोबाइल नंबर

उदयपुरवाटी : छापोली की पहाड़ियों में स्थित कदंब कुंड में डूबने से एक 17 साल के किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था।

थाना प्रभारी राजेश चौधरी के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली कि छापोली के कदंब कुंड में एक किशोर डूबा हुआ है। एसएचओ चौधरी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को कुंड से निकलवाया। उसके साथ आए दो और लड़के डरकर वहां से भाग गए थे। पुलिस ने किशोर की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को उदयपुरवाटी सीएचसी स्थित मॉर्च्युरी में रखवा दिया। किशोर की हथेली पर कुछ लिखा हुआ था। थाना प्रभारी ने चैक किया तो उसके घर के नंबर हथेली पर लिखे हुए थे। उन्होंने फोन करके जानकारी दी। परिजन देर शाम उदयपुरवाटी पहुंचे।

मृतक मयंक

मृतक की पहचान नीमकाथाना निवासी मयंक सोनी (17 साल) पुत्र प्रकाश चंद सोनी के रूप में की गई है। शव सीएचसी पर मॉर्च्युरी में रखा है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। थाना प्रभारी के अनुसार छानबीन करने पर जानकारी मिली है कि नीमकाथाना से तीन दोस्त घूमने के लिए आए थे। मयंक ने अपनी हथेली पर मोबाइल नंबर लिखकर दोस्तों को बोला था कि अगर उसके साथ कुछ अनहोनी हो जाए तो इन नंबरों पर सूचना दे देना। उन नंबरों के आधार पर ही मृतक की पहचान हो सकी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin