[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा ने मनाया जश्नन महाराष्ट्र राजस्थान व कई राज्यों में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर जश्नन मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा ने मनाया जश्नन महाराष्ट्र राजस्थान व कई राज्यों में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर जश्नन मनाया गया

भाजपा ने मनाया जश्नन महाराष्ट्र राजस्थान व कई राज्यों में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर जश्नन मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास के आगे भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व राजस्थान सहित अनेक राज्यो के उपचुनावो में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर आतिशबाजी कर एवम् एक दुसरे का मुह मीठा करवाकर खुशीयां मनाई।

इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के विजन की जीत है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान में उप चुनावो में भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगो ने विश्वास जताया है उससे लगता है कि आम जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकास के मॉडल को स्वीकृति दी है। उन्होने कहा कि राजस्थान के इन उप चुनावो के परिणामो ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए कार्य कर रही है उसमें जनता ने अपनी स्वीकृति दी है। उन्होने कांग्रेस के गढ़ झुंझुनूं में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचण्ड जनादेश के लिए वहां के मतदाताओं को आभार जताते हुऐ कहा कि पिछले चुनावो में कांग्रेस ने जो झुठे वादे किये थे उन वादो की पोल जनता के सामने खुल गई हैं और जनता ने भाजपा को अपना आर्शिवाद दिया है। उन्होने कहा कि झुंझुनूं उप चुनाव के ग्रामीण क्षेत्रो का प्रभार उन्हे पार्टी ने सौंपा था जिस पर ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा ने 18 हजार से अधिक लीड लेकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा का प्रभाव वहां के ग्रामीण मतदाताओं में भी बढ रहा है मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत व दीनदयाल सैनी ने इस विजय को ऐतिहासिक बताते हुऐ कहा कि यह विजय देश के विकास के लिए है और तुष्टिकरण के विरोध में है। देश व प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपना आर्शिवाद दिया है। जिस पर हम सब कार्यकर्ता जनता का आभार व्यक्त करते है।

कार्यक्रम में पदमसिंह राठौड़, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, विमला गढ़वाल, मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, गोगराज सैनी, प्रकाश नायक, ओम इन्दोरिया, तेजपाल शर्मा, आकाश शर्मा, अजय तंवर, रजत शर्मा, आदिल खांन, राकेश शर्मा, मुकेश ओझा, विजय शर्मा, ओमसिंह शेखावत, राजीव लाम्बा, मोहनलाल गढ़वाल, आकाश सैनी नोमान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin