[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में भैंरू बाबा का मनाया जन्मोत्सव:मंदिर में 5100 दीपक जलाकर सजाई रंगोली, दिनभर हुए धार्मिक आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस में भैंरू बाबा का मनाया जन्मोत्सव:मंदिर में 5100 दीपक जलाकर सजाई रंगोली, दिनभर हुए धार्मिक आयोजन

रींगस में भैंरू बाबा का मनाया जन्मोत्सव:मंदिर में 5100 दीपक जलाकर सजाई रंगोली, दिनभर हुए धार्मिक आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

रींगस : रींगस के भैंरूबाबा मंदिर में काल भैरवाष्टमी के अवसर पर शनिवार रात को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान 61 किलो का केक काटा गया और आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत युवा विकास मंच की ओर से 5100 दीप जलाकर रोशनी के साथ रंगोली बनाई गई। श्री भैंरू बाबा मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी हरिराम गुर्जर, अध्यक्ष सुवालाल गुर्जर, और कोषाध्यक्ष फूलचंद गुर्जर ने बताया कि काल भैरवाष्टमी पर भैंरूबाबा का अवतरण दिवस मनाया जाता है। यह वही दिन था जब भैंरूबाबा ने शिवजी के पांचवे रुद्र अवतार के रूप में जन्म लिया था।

इस विशेष अवसर पर दिनभर मंदिर परिसर में भैंरव नामावली के पाठ, हवन, सत्संग, भजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कस्बे की शिवानी जांगिड़, प्रिया कुमावत, राधिका और दिव्यांशु ने रंगोली सजाई। मंगल आरती के साथ श्रद्धालुओं की आवक शुरू हुई, जो शयन आरती तक जारी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, युवा विकास मंच अध्यक्ष घांसीराम कुमावत, पूर्व अध्यक्ष गोविंद शर्मा, शिक्षाविद् विजय कुमावत, और क्षेत्र के कई प्रबुद्धजन शामिल हुए और अपनी सेवाएं दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad