[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढाई

जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढाई

चूरू : सरदारशहर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 में 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस परीक्षा में केन्द्र सरकार के नियमानुसार छात्र-छात्राओं का आरक्षण आरक्षित होगा। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य हरीश कुमार मीणा ने बताया कि यह कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए आवेदन की तिथि 19 नवंबर से बढ़ाकर अंतिम तिथि 26 नवंबर तक कर दी गई है। कक्षा 9 के लिए सत्र 2024-25 में चूरू जिले में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत वे छात्र-छात्राएं जिनका जन्म 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 (दोनों तारीख सम्मिलित) के बीच हुआ है, वे आवेदन करने के पात्र होंगे। कक्षा 11वीं के लिए सत्र 2024-25 में चुरू जिले में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत वे छात्र-छात्राएं जिनका जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 (दोनों तारीख सम्मिलित) के बीच हुआ है, वे आवेदन करने के पात्र होंगे। परीक्षा दिनांक 8 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://cbseitms.rcil.gov.in/NVS/Index अथवा नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट का प्रयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायता केन्द्र के मो.न. 9034691434, 9414743594, 9784075751 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad