[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र व पशु उप केंद्र का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र व पशु उप केंद्र का निरीक्षण

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारीे बिजेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बूंटिया व कड़वासर गांव के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

एसडीएम ने कड़वासर के उप स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा बूंटिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उपखण्ड अधिकारी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र व पशु केन्द्र में साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया। एसडीएम ने राउमावि कडवासर, राउमावि बूंटियां व राउप्रावि बूंटियां में मीड-डे-मील का निरीक्षण किया एवं बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में जाना। कम्प्यूटर लैब एवं कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और कैरियर को लेकर गाइडेंस दिया। उन्होंने कहा कि समर्पण व निरंतर अभ्यास कौशल विकास का सक्षम आधार है। कैरियर की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यदि विद्यार्थी जीवन से ही अनुशासन का पालन करेंगे तो जीवन खूबसूरत होगा। विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी अपने पाठ्यक्रम के अनुसार करेंगे तो परिणाम निश्चित तौर पर इच्छानुरूप होंगे। इसी के साथ नियमित अध्ययन को अपनी रूचि बनाएं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बच्चों से किताबें पढवाकर और गृहकार्य की जांच का मूल्यांकन किया एवं विद्यालयों में बने छात्र-छात्राओं के लिए शौचालयों की व्यवस्था देखी।

बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को दिये जाने वाले पोषाहार में गुणवता मेंटेन रखें। इसी के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास करें। शिक्षक-छात्र गतिविधियों को बढावा दें और कैरियर के प्रति विद्यार्थियों को अवेयर करें। निरीक्षण के दौरान बिजेन्द्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र ग्राम कडवासर, बूंटियां, डाबला, गाजसर के भाग संख्या 96, 97, 98, 99, 132, 175, 176, 177 व 178 के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित बीएलओं व सुपरवाईजर को लक्ष्य अनुसार फॉर्म नं. 6 भरने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही मतदाता सूचियों में प्रत्येक मतदाता के नाम, पिता का नाम, फोटो आदि की गहनता से जांच कर मतदाता सूची को आदिनांक तक अद्यतन करने के निर्देश प्रदान किए तथा लक्ष्य के अनुसार नये मतदाताओं का पंजीकरण करने के निर्देश दिये और कहा कि 23 नवंबर को ग्राम सभा में उपस्थित रहकर मतदाता सूची का पठन करें तथा 24 नवंबर को मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर सभी पात्र वयस्कों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, पीए सुरेश कुमार, विद्यालय स्टाफ व संबंधित सुपरवाईजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62