[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पूर्व पालिका अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि:जरूरतमंदों को बांटे कंबल, अतिथियों का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पूर्व पालिका अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि:जरूरतमंदों को बांटे कंबल, अतिथियों का किया स्वागत

चिड़ावा में पूर्व पालिका अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि:जरूरतमंदों को बांटे कंबल, अतिथियों का किया स्वागत

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की कॉलेज रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में सैनी मेमोरियल सेवा संस्थान के तत्वावधान में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी की 8वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला थे।

विशिष्ट अतिथि विधायक श्रवण कुमार, पितराम काला, पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा थे। पालिकाध्यक्ष और ओमप्रकाश सैनी की पुत्री सुमित्रा सैनी, ओमप्रकाश हजारीलाल सैनी मेमोरियल सेवा संस्थान के बलदेव सैनी और शीशराम सैनी बिल्लू ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी का आभार जताया।

इस दौरान अतिथियों ने सैनी के प्रेरणादायी जीवन से सभी को सीख लेने और समाज हित में किए गए उनके कार्यों की तरह ही समाज को एकजुट बनाए रखने के लिए कार्य करते रहने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को याद करते है ओला ने कहा कि उन्होंने चिड़ावा के विकास के लिए मुख्यमंत्री तक मांगे पुरजोर तरीके से रखकर चिड़ावा के विकास को चार चांद लगाए थे।

कार्यक्रम में जिला सैनी समाज जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह झाझड़िया, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, सरपंच संजय सैनी, सज्जन ढिंगली, रामगोपाल मिश्रा, सरपंच अनिल कटेवा, आशीष झाझड़िया, नरेश, विजेन्द्र, महावीर, ग्राम सहकारी सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश सैनी, अध्यक्ष, ग्राम सहकारी सेवा समिति, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित काफी लोगों ने पुष्प अर्पित कर सैनी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सैनी के संयोजन में कैलाश लाटा, रणधीर मेघवाल, पार्षद रमाकांत, निरंजन लाल सैनी, देवेन्द्र सैनी, मुकेश पूनियां, राकेश नायक, बिट्टू पारीक, सतपाल जांगीड, बिमला देवी, मनोज महमिया, लोकेश कटारिया, राजकुमार राव, प्रदीप भगासरा, विनोद कटकी, सुमित्रा रामजीलाल, श्री राम सैनी, हाजी शौकत खान, प्रभुशरण तिवाडी आदि की मौजूदगी में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद निखिल चौधरी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62