[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवती के ब्लाइंड मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घर से बाजार जाने के कहकर निकली थी, गांव में मिला था शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

युवती के ब्लाइंड मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घर से बाजार जाने के कहकर निकली थी, गांव में मिला था शव

युवती के ब्लाइंड मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घर से बाजार जाने के कहकर निकली थी, गांव में मिला था शव

सीकर : सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती के ब्लाइंड मर्डर के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती परिजनों को घर से बाजार जाने का कहकर निकली थी। जिसके बाद उसका शव मिला था।

लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया- हरलाल पुत्र नाथूराम (62) निवासी लक्ष्मणगढ़ (सीकर) ने 10 नवंबर को पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी मोटी (28) घर से बाजार जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद लड़की के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई।

लड़की के पिता ने रिपोर्ट में बताया था कि 2 नवंबर को घर के बाहर डेरे के पास बाइक सवार 3 लड़के बाइक लेकर आए थे और लड़की को जान से मारने की धमकी देकर गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को लक्ष्मणगढ़ में लड़की का शव मिला।

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लड़की की कॉल डिटेल खंगाली और आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें डिटेन कर लिया। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान धारूराम (23) निवासी डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad