[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुर-रॉन्ग साइड से आ रही कार की डंपर से टक्कर:कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर मौत, देर रात हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुर-रॉन्ग साइड से आ रही कार की डंपर से टक्कर:कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर मौत, देर रात हुआ हादसा

उदयपुर-रॉन्ग साइड से आ रही कार की डंपर से टक्कर:कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर मौत, देर रात हुआ हादसा

उदयपुर : उदयपुर में डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में हेड कॉन्स्टेबल का बेटा भी था। हादसा रात गुरुवार करीब 12 बजे सुखेर थाना क्षेत्र के अंबेरी में हुआ। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।

थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया- कार में देलवाड़ा राजसमंद निवासी हिम्मत खटीक (32), उदयपुर के बेदला निवासी पंकज नगारची (24), खारोल कॉलोनी निवासी गोपाल नगारची (27), सीसारमा निवासी गौरव जीनगर (23) और एक अन्य सवार थे। ये अंबेरी से रॉन्ग साइड में देबारी की तरफ जा रहे थे। तभी स्कोडा शोरूम से आगे अचानक सामने से डंपर आ गया। ढलान होने की वजह से डंपर रफ्तार में था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई।

डंपर के ड्राइवर ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे जगह नहीं मिल पाई। उसकी कार से टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इसमें सवार सभी युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर सुखेर थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। लोगों की मदद से शव बाहर निकाले गए। सभी शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

पुलिस का कहना है कि ये युवक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनसे पूछताछ के बाद ही मृतकों के बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

यह वह डंपर है, जिसकी कार से टक्कर हुई थी।
यह वह डंपर है, जिसकी कार से टक्कर हुई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad