[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसडीएम ने जीवणदेसर में की रात्रि चौपाल:35 समस्याएं आई सामने, अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

एसडीएम ने जीवणदेसर में की रात्रि चौपाल:35 समस्याएं आई सामने, अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए

एसडीएम ने जीवणदेसर में की रात्रि चौपाल:35 समस्याएं आई सामने, अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए

सरदारशहर : सरदारशहर एसडीएम के नेतृत्व में सभी विभाग के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत जीवणदेसर के भवन में बुधवार शाम 6.30 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन रखा गया। इस दौरान एसडीएम दिव्या चौधरी ने ग्रामीणों की बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, पशु पालन समेत अन्य समस्याएं सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

एसडीएम चौधरी ने चौपाल के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक योजना में पात्र होने के लिए सभी कागजात होने अनिवार्य है, तब जाकर योजना का लाभार्थी को लाभ मिलता है। जो भी योजना होती है उसका ऑनलाइन आवेदन करना अति आवश्यक है। जनसुनवाई के दौरान 35 मामले मिले, जिनको निस्तारित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में तहसीलदार रतनलाल मीणा, नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक, सरपंच मनीराम सारण, बीडीओ महेंद्र सौलंकी, सहायक कृषि अधिकारी कृष्ण सारण, डॉ. विकास सोनी, ग्राम विकास अधिकारी उम्मेद प्रकाश मेघवाल ने अपने-अपने विभागों के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62