[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यस्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न:बालक और बालिका वर्ग में झुंझुनूं की टीम विजेता, बुधवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्यस्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न:बालक और बालिका वर्ग में झुंझुनूं की टीम विजेता, बुधवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले

राज्यस्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न:बालक और बालिका वर्ग में झुंझुनूं की टीम विजेता, बुधवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले

चिड़ावा : चिड़ावा के पिलानी रोड स्थित चौधरी डिफेंस एकेडमी के खेल मैदान में आयोजित 51वीं राज्य स्तरीय जूनियर (बालक-बालिका वर्ग) वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन बुधवार देर रात हुआ। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग के फाइनल में झुंझुनूं की टीम ने हनुमानगढ़ को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस वर्ग में जयपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में झुंझुनूं ने जयपुर ग्रामीण को हराकर विजेता का खिताब जीता, जबकि चूरू की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव रामवतार जाखड़ थे, जबकि अध्यक्षता भारतीय वॉलीबॉल संघ के महासचिव अनिल चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीधर यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर ओ.पी. गुप्ता, असिस्टेंट रजिस्ट्रार ज्योतिका, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण सूरा, एडवोकेट नीतू फोगाट, प्राचार्य सुरेंद्र नौल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में सहीराम, अजय शर्मा, प्रवेश चौधरी, राजवीर सिंह, सुनील वर्मा, विजेंद्र श्योराण, बसंत मान सहित अन्य सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।​​​​​​​ जिला वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन रामवतार कुल्हरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजवीर सांगवान ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62