[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाने के लिए मना किया तो होटल में की तोड़फोड़:कर्मचारियों को पीटा, मुर्गा बनाया, खेतों में भागकर जान बचाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाने के लिए मना किया तो होटल में की तोड़फोड़:कर्मचारियों को पीटा, मुर्गा बनाया, खेतों में भागकर जान बचाई

खाने के लिए मना किया तो होटल में की तोड़फोड़:कर्मचारियों को पीटा, मुर्गा बनाया, खेतों में भागकर जान बचाई

झुंझुनूं : झुंझुनूं के सदर थाना इलाका के दोरासर में मंगलवार देर रात दो बजे के करीब कुछ युवकों ने एक होटल में जमकर तोड़फोड़ की। होटल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। उनके कपड़े उतरवाकर मुर्गा बना दिया। कर्मचारियों ने मौका पाकर खेतों में भाग कर अपनी जान बचाई। बदमाश होटल से डीवीआर भी निकालकर ले गए। उदावास निवासी बृजेन्द्र ने बताया कि उसके बड़े भाई अनिल ने दोरासर गांव में होटल कर रखी है। देर रात को दो बजे के करीब तीन- चार युवक होटल आए। कुछ युवक बाहर कार में बैठे थे। नॉनवेज खाने की डिमांड की। होटल में मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि समय बहुत हो गया है, खाना नहीं मिल सकता। उसके बाद गुस्से में उन्होंने होटल के कर्मचारियों के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। उनके कपडे उतरवाकर मुर्गा बना दिया। कर्मचारियाें ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद बदमाशों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की। सीसे तोड़ दिए गए। कुर्सिया तोड़ दी। डीवाआर भी निकालकर ले गए। बडे़ अनिल को जान से मारने की धमकी देकर गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बदमाश दो बार होटल आए थे। होटल में लगे कैमरे उखाड़कर ले गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini