[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खनन में सुरक्षित ब्लास्टिंग पर कार्यशाला:बारूद के स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन पर की चर्चा; सीकर और झुंझुनूं जिले के खान संचालकों ने लिया हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खनन में सुरक्षित ब्लास्टिंग पर कार्यशाला:बारूद के स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन पर की चर्चा; सीकर और झुंझुनूं जिले के खान संचालकों ने लिया हिस्सा

खनन में सुरक्षित ब्लास्टिंग पर कार्यशाला:बारूद के स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन पर की चर्चा; सीकर और झुंझुनूं जिले के खान संचालकों ने लिया हिस्सा

खेतड़ी : बुधवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय, अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में केसीसी (खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन) प्रशासन भवन के सभागार में “सुरक्षित भंडारण, परिवहन, हैंडलिंग एवं बारूद का प्रयोग और सुरक्षित ब्लास्टिंग प्रशिक्षण” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का नेतृत्व डॉ. सत्यनारायण, निदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय अजमेर, और रजनीश कुमार सीगड़, उपनिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय अजमेर, ने किया। उन्होंने कहा कि खान सुरक्षा महानिदेशालय पूरे भारत में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है।

वर्कशॉप में चर्चा की गई कि खदानों में लापरवाही से बड़े हादसे हो सकते हैं। पश्चिम बंगाल के हादसे का जिक्र करते हुए बताया गया कि ड्रिलिंग और चार्जिंग के दौरान हुई दुर्घटना में आठ लोगों की जान गई थी। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर कर्मचारी को सुरक्षा के सभी पहलुओं की गहन जानकारी होनी चाहिए।

प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी सुरक्षा विशेषज्ञों ने बारूद के परिवहन, चार्जिंग, और ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन, उपयुक्त कपड़ों के चयन, और बारूद वेन की तकनीकी जानकारियों को विस्तार से समझाया।

कार्यशाला में केसीसी प्रोजेक्ट के संजीव कुमार सिंह ने वीसी से डीजीएमएस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन से न केवल केसीसी प्रोजेक्ट, बल्कि एचसीएल की अन्य इकाइयों को भी महत्वपूर्ण लाभ हुआ है।

केसीसी प्रोजेक्ट के विनायक साहू, अवशेष छटबार, प्रदीप राज, जगदीश सोढ़ा, जगमोहन, राहुल पुरोहित, और संजय कुमार ने तकनीकी पेपर प्रस्तुत किए।

भविष्य की योजनाएं पर हुई बात केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता और महाप्रबंधक (खदान) पीडी बोहरा ने डीजीएमएस अधिकारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के तहत इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला में मयूख चटर्जी, शिवदर्शी, संजय सिंह, एसएम अली, राहुल रॉय, सवाई सिंह सिराधना, विपिन शर्मा, और राजेश डाढेल सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यशाला की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62