[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे सुरक्षा आयुक्त पहुंचे रींगस:रेलवे स्टेशन और आरपीएफ थाने का किया निरीक्षण, यात्रियों की सेवा और सुरक्षा पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रेलवे सुरक्षा आयुक्त पहुंचे रींगस:रेलवे स्टेशन और आरपीएफ थाने का किया निरीक्षण, यात्रियों की सेवा और सुरक्षा पर दिया जोर

रेलवे सुरक्षा आयुक्त पहुंचे रींगस:रेलवे स्टेशन और आरपीएफ थाने का किया निरीक्षण, यात्रियों की सेवा और सुरक्षा पर दिया जोर

रींगस : रेलवे प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त और आरपीएफ उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के इंस्पेक्टर जनरल, ज्योति कुमार सतीजा ने मंगलवार शाम रींगस रेलवे स्टेशन का दौरा कर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पुलिस थाना और स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन

निरीक्षण के उपरांत आरपीएफ पुलिस थाने में सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सुरक्षा आयुक्त सतीजा ने विकसित भारत 2047 मिशन के तहत कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने स्टाफ को स्किल डेवलपमेंट, नई सोच और जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भविष्य में इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर विशेष कार्य किया जाएगा, जिसमें हर अधिकारी और कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण होगा।

यात्रियों की सेवा और सुरक्षा पर जोर

सतीजा ने कर्मचारियों को यात्रियों के साथ समर्पण और सेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खाटूश्यामजी के लक्खी मेले के दौरान रींगस स्टेशन पर भारी भीड़ रहती है। ऐसे में जनसंचार माध्यमों से अपनी ड्यूटी को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।

वेलफेयर योजनाओं की जानकारी

सुरक्षा आयुक्त ने विभागीय वेलफेयर योजनाओं की जानकारी साझा की और कर्मचारियों को प्रेरित किया कि वे नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्य करें। सम्मेलन में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वे इस नई ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

स्टेशन और थाने का निरीक्षण

इससे पहले सुरक्षा आयुक्त सतीजा ने आरपीएफ थाना, बैरक, और कार्यालय का निरीक्षण किया और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी, कर्मचारी और रेलवे के सुरक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण और सम्मेलन के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना का संचार हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini