[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंजीनियरिंग वर्कशॉप संचालक के 16,660 रुपए चोरी:खूंटी पर टंगे पैंट की जेब से निकालकर बाइक से फरार हो गया बदमाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इंजीनियरिंग वर्कशॉप संचालक के 16,660 रुपए चोरी:खूंटी पर टंगे पैंट की जेब से निकालकर बाइक से फरार हो गया बदमाश

इंजीनियरिंग वर्कशॉप संचालक के 16,660 रुपए चोरी:खूंटी पर टंगे पैंट की जेब से निकालकर बाइक से फरार हो गया बदमाश

रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 स्थित भैंरूजी मोड़ पेट्रोल पंप के सामने हर्षिता इंजीनियरिंग वर्कशॉप से 16,660 रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। वर्कशॉप संचालक पप्पू कुमावत ने बुधवार को पुलिस थाने में इसकी सूचना दी।

संचालक पप्पू कुमावत पुत्र बनवारी लाल ने बताया कि वह रोज की तरह वर्कशॉप में काम करने आया था। वर्कशॉप पहुंचने के बाद उसने अपनी ड्रेस बदली और घर से पहनकर आई पैंट को खूंटी पर टांग दिया। पैंट की जेब में लोहे के व्यापारी को देने के लिए 16,660 रुपए रखे हुए थे। इसके बाद किसी काम से पास की दुकान पर चला गया। जब वह करीब 10 मिनट बाद वर्कशॉप लौटा और पैसे निकालने के लिए पैंट की जेब देखी, तो रुपए गायब थे।

पप्पू ने तुरंत पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि एक बाइक सवार व्यक्ति वर्कशॉप में आया। उसने खूंटी पर टंगी पैंट से रुपए निकाले और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर और बाइक की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini