[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाजसेवी इंद्रसिंह शिल्ला ने दहेज में दी हुई ब्रेजा गाड़ी और पांच लाख रुपये वापस लौटाये


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

समाजसेवी इंद्रसिंह शिल्ला ने दहेज में दी हुई ब्रेजा गाड़ी और पांच लाख रुपये वापस लौटाये

समाजसेवी इंद्रसिंह शिल्ला ने दहेज में दी हुई ब्रेजा गाड़ी और पांच लाख रुपये वापस लौटाये

पिलानी : पिलानी ब्लॉक के भोबिया गांव के समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला ने अपने बेटे हितेश शिल्ला की शादी में मिले दहेज को वापस कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने तिलक समारोह के दौरान वधू पक्ष द्वारा दी गई ब्रेजा गाड़ी और 5.11 लाख रुपए की नकद राशि को ठुकरा दिया।

दहेज नहीं, बेटी चाहिए

इंद्र सिंह शिल्ला ने कहा, “मुझे दहेज नहीं, बहू के रूप में बेटी चाहिए। दहेज के कारण बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। हमें मिलकर इस प्रथा को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।”

हितेश शिल्ला का विवाह 18 नवंबर को राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी की बेटी अंजू गांधी के साथ संपन्न होगा। शादी की रस्मों के दौरान वधू पक्ष ने तिलक में नकद धनराशि और कार भेंट की थी, जिसे वर पक्ष ने विनम्रता से वापस लौटा दिया।

समारोह में शामिल हुए कई गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, रणधीर सिंह बुडानिया, सुरेंद्र अहलावत, कैलाश मेघवाल, जय सिंह मान सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर कृषि मंत्रालय भारत सरकार, सहायक अभियंता बृजपाल, अमीलाल सरपंच जीणी, कर्मवीर मान, काजड़ा सरपंच मंजू तंवर, मनजीत सिंह तंवर, रामस्वरूप आसलवासिया, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चंद्रk शर्मा बीकानेर, सीबीईओ मनीष चाहर, धर्मपाल गांधी, रणवीर सिंह ठेकेदार, दलीप नारनौलिया, राजेंद्र गांधी, विकास कुमार, सीबीईओ सुमन चौधरी बुहाना, मीना, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश वर्मा, एडवोकेट संदीप मान, अनूप सरपंच देवरोड़, युवा नेता पवन मेघवाल, पूर्व सरपंच लीलाराम मास्टर, हंसराज देवरोड़, असिस्टेंट कमांडेंट अनिल शिल्ला, कनुप्रिया, प्रेमलता, सुमन, महेश शिल्ला, पूर्व सरपंच सुरेंद्र भगीना, हनुमानराम, होशियार सिंह, विक्रम शिल्ला, अशोक शिल्ला, सुनील कठानिया, ब्रह्मानंद शर्मा, उम्मेद शिल्ला, अमीलाल देवरोड़, सरिता सैनी प्रधानाचार्य सहित पिलानी ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्य व स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

सभी ने इंद्र सिंह शिल्ला के इस फैसले को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनकी सराहना की। यह कदम समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा संदेश देता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad