[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट यूजी:स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

नीट यूजी:स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल घोषित

नीट यूजी:स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल घोषित

बीकानेर : नीट काउंसलिंग के तहत एमसीसी ने आल इंडिया काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के लिए भी इसी प्रकार से काउंसलिंग राउंड की समय सीमा घोषित कर दी है। एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि एमसीसी तथा स्टेट काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड पूर्ण होने के बाद भी कई मेडिकल डेंटल तथा नर्सिंग कॉलेजों में सीटें रिक्त रह गई थी।

इन्ही सीट्स को भरने के लिए उपरोक्त स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग करवाया जा रहा है। सभी स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी को भी उपरोक्त काउंसलिंग प्रोसेस 25 से 29 नवंबर के मध्य पूर्ण करने तथा अलॉटेड कॉलेज को 5 दिसंबर तक जॉइनिंग के लिए निर्देशित किया गया है।

स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल
फीस पेमेंट : 20 से 21 नवंबर के मध्य
चॉइस फिलिंग : 20 से 22 नवंबर के मध्य
चॉइस लॉकिंग : 22 नवंबर सुबह 8 बजे तक
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट : 23 नवंबर
अलॉटेड कॉलेज रिपोर्टिंग : 25 से 30 नवंबर के मध्य

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77