पीहर से ससुराल नयासर लौटी विवाहिता से मारपीट
नयासर में मारपीट के बाद चोटिल विवाहिता व मौके पर मौजूद पुलिस।
झुंझुनूं : सदर थानाक्षेत्र के गांव नयासर में विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में सिर पर चोट लगने पर उसे बीडीके अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार कारी निवासी सुनीता ने थाने में परिवाद दिया है कि चार साल पहले नयासर गांव के सत्येंद्र कस्वां के साथ शादी हुई थी। जब वह शनिवार को अपने पीहर कारी से ससुराल नयासर पहुंची। जहां पर अपने घर के कमरे में गई तो उसके पति सत्येंद्र कस्वां, ननद व सास ने मारपीट की। मारपीट से सिर में चोट आई। उक्त लोगों ने उसे घर से निकाल दिया और मोबाइल, मंगलसूत्र, पर्स समेत अन्य सामान छीन लिया।
मारपीट की सूचना पर सदर थानाधिकारी अशोक चौधरी मौके पर पहुंचे। इसके बाद चोटिल महिला का बीडीके अस्पताल में इलाज कराया। विवाहिता ने मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। इस मामले में थानाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि सास-बहु के बीच झगड़ा था। विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019662


