[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनटीए की ओर से मेल पर दिया जा रहा कनफर्मेशन:अब करीब एक लाख स्टूडेंट्स कर रहे रोज आवेदन, अब तक 7.80 लाख आवेदन आए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एनटीए की ओर से मेल पर दिया जा रहा कनफर्मेशन:अब करीब एक लाख स्टूडेंट्स कर रहे रोज आवेदन, अब तक 7.80 लाख आवेदन आए

एनटीए की ओर से मेल पर दिया जा रहा कनफर्मेशन:अब करीब एक लाख स्टूडेंट्स कर रहे रोज आवेदन, अब तक 7.80 लाख आवेदन आए

कोटा : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के जनवरी सेशन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है, आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार शाम तक करीब 7.80 लाख स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। कॅरियर काउंसिलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन की आयोजन संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने का कनर्फेशन मेल के माध्यम से दिया जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया के दौरान तीन मेल भेजे जा रहे हैं। पहले दो मेल में मेल स्टेप-1 पूर्ण होने के बाद एप्लिकेशन नम्बर का भेजा जा रहा है, जिसमें स्टूडेंट्स को उसका यूनीक एप्लिकेशन नम्बर प्राप्त हो जाता है और विद्यार्थी को स्टैप-2 एवं स्टैप-3 जिसमें आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने एवं फीस जमा करने के लिए बताया जाता है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरा ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाता है। यह आवेदन का कनफ़र्मेशन ई-मेल होता है, जिसमें विद्यार्थी अपने एप्लिकेशन फॉर्म को डाउन लोड कर सकता है। इसके लिए उसे पासवर्ड तौर पर जन्मतिथि भरनी होती है।

आहूजा ने बताया कि गत वर्ष कई ऐसे मामले आए थे, जिसमें विद्यार्थी के आवेदन शुल्क जमा करवाने के बावजूद भी उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया था, बाद में स्टूडेंट्स को पता चला कि उनका आवेदन शुल्क एनटीए ने फिर से लौटा दिया था। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को अपने आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनटीए की ओर से ई-मेल की जांच करते रहना चाहिए ताकि ऐसी समस्याएं उनके साथ नहीं आए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62