[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केआईआईटी लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी का ऑडिशन हुआ:राजस्थान से चुनी जाने वाली प्रतिभागी भुवनेश्वर में होने वाले फाइनल में होगी शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केआईआईटी लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी का ऑडिशन हुआ:राजस्थान से चुनी जाने वाली प्रतिभागी भुवनेश्वर में होने वाले फाइनल में होगी शामिल

केआईआईटी लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी का ऑडिशन हुआ:राजस्थान से चुनी जाने वाली प्रतिभागी भुवनेश्वर में होने वाले फाइनल में होगी शामिल

उदयपुर : उदयपुर में केआईआईटी लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी के राजस्थान स्टेट ऑडिशन का आयोजन हुआ जिसमें उदयपुर की प्रतिभाओं ने अपनी कला और हुनर से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुए ऑडिशन के पहले चरण में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जैसे कि नृत्य, गायन, और अभिनय के ​जरिए अपनी प्रस्तुतियां दी। तो दूसरे चरण में, प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे गए, जिससे उनकी प्रतिभा के साथ-साथ समसामयिक ज्ञान का परीक्षण किया गया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. रंजना सुराणा, प्रियंका शर्मा, शोभना चौधरी, निशा चौहान, विप्रा मेहता और दीपशिखा शर्मा ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस आयोजन में अतिथियों में मीरा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, डॉ. अंजू बेनीवाल, डॉ. स्नेहा बाबेल, यश मारु, अजय नायर, युविका गहलोत, चंद्रकला चौधरी, जीनस पांचाल, प्रताप सिंह चौहान, और मुस्कान ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

केआईआईटी लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी के ऑडिशन में प्रतिभागियों के साथ अतिथि
केआईआईटी लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी के ऑडिशन में प्रतिभागियों के साथ अतिथि

अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ. एस. एस. सुराणा ने कहा कि आज की बेटियां देश का भविष्य हैं। यह मंच उनके लिए नए आयाम स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इसमें सरकारी और निजी स्कूलों की 13-15 वर्ष की बालिकाओं ने भाग लिया।

राजस्थान से चुनी जाने वाली प्रतिभागी भुवनेश्वर में होने वाले फाइनल में शामिल होगी। कार्यक्रम में सचिव राजीव सुराणा, मनोहर खजांची, प्रज्ञा खजांची, भूपेश परमार, प्रणय जैन, गिरजा सालवी, मीनल शर्मा, ख्याति भट्ट, यशस्वीनी खत्री, और पूर्वी जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin