घर में बंधी बकरियों पर हमला:अज्ञात जानवर ने 7 बकरियों को उतारा मौत के घाट
घर में बंधी बकरियों पर हमला:अज्ञात जानवर ने 7 बकरियों को उतारा मौत के घाट

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के पास सेही कलां में देर रात को दो बजे बाद किसी अज्ञात जानवर ने एक घर के अंदर बकरियों पर हमला कर दिया। जिसमें दस बकरियों में से अज्ञात जानवर ने सात बकरियों को अपना शिकार बना लिया। वहीं तीन बकरी घायल अवस्था में मिली।
जानकारी के अनुसार सेही कलां निवासी सुमन पत्नी शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को ढाई बजे जब वह उठी और बाहर देखा तो घर के बाड़े में सात बकरियों की लाशें पड़ी मिली, वहीं तीन बकरी घायल अवस्था में मिली। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात जानवर के पगमार्क लिए हैं। अज्ञात जानवर की तलाश की जा रही है।
इधर पीड़ित किसान है और उसकी आय का एक माध्यम बकरी पालन था, जिससे उसका घर पल रहा था। अब उसके आगे परिवार पालने का संकट आ खड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।