[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूथ एक्टिविस्ट डॉ नयन प्रकाश गाँधी ने ओ नेगेटिव ब्लड डोनेट किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यूथ एक्टिविस्ट डॉ नयन प्रकाश गाँधी ने ओ नेगेटिव ब्लड डोनेट किया

यूथ एक्टिविस्ट डॉ नयन प्रकाश गाँधी ने ओ नेगेटिव ब्लड डोनेट किया

कोटा : स्व द्रोपदी भाटिया की पुण्यतिथि पर कोटा बल्ड बैंक सोसाइटी एवं भाटिया ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से  आयोजित रक्तदान महाशिविर में वर्ल्ड यूथ आर्गेनाइजेशन के संयुक्त निदेशक यूथ सोशल एक्टिविस्ट डॉ नयन प्रकाश गाँधी ने रक्तदान किया .गाँधी ने बताया की आये दिनों लगातार रक्त की कमी से लगातार थेलिसिमिया से पीड़ित, अकस्मात ह्रदय एवं अन्य दुर्घटना में मरीजों को रक्त की आवश्यकता एवं विशेषकर ओ नेगेटिव जैसे दुर्लभ रक्त समूह की कमी सरकारी और विभिन्न हॉस्पिटल में महसूस की जा रही थी .पत्रिका की हाल की खबर से वह इमोशनल हो गए थे की किस तरह सरकारी अस्पतालों में मरीजो को कई जटिल ऑपरेशन एवं अन्य बीमारी में अपने अपनों हेतु रक्त की आवश्यकता होती है .गाँधी ने बताया की कोटा बल्ड बैंक सोसाइटी पिछले कई दशकों से  सरकारी अस्पतालों की त्वरित आवशकता पर किसी भी आम व्यक्ति परिवार जनो के मरीजों हेतु हर सम्भव रूप से रक्त उपलबध करवाने हेतु हमेशा तत्पर रहती आयी है।
गाँधी को भाटिया ग्रुप के चैयरमेन एवं नव नियुक्त मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति  सदस्य  प्रेम भाटिया ने प्रमाण पत्र सौपा .गाँधी ने बताया की भाटिया ग्रुप की भाँति अन्य कॉर्पोरेट संघठनो संस्थानों को भी अपने परिजनों के दिवसों पर सामाजिक उत्तरदायित्वता के तहत ऐसे मानवीय हित के कार्यक्रम सतत रूप से करने चाहिए .हमारा एक यूनिट रक्तदान तीन लोगो की जिंदगी बचा सकता है .गाँधी एक नियमित अंतराल में ब्लड डोनेशन करते है और इमरजेंसी में आवश्यकता पड़ने पर व्यक्तिगत किसी की आवश्यकता पड़ने पर अपने ओ नेगेटिव रक्त देने के लिए तैयार रहते है .हर युवा को रक्तदान नियमित अंतराल में करते रहना चाहिए क्योकि रक्त की फैक्ट्री केवल स्वस्थ पुरुष महिलाओ में ही है न की और कही इसलिए स्वप्रेरणा से जरूरतमद को रक्त के लिए बिना किसी संशय के देते रहे या नजदीकी अच्छे ब्लड बैंक पर स्वतः चले जाये।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad