[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 250 सफाईकर्मी काम पर लौटे:वाल्मीकि समाज ने 8 दिन तक परिषद के बाहर दिया धरना, जगह-जगह लगा गंदगी का ढेर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 250 सफाईकर्मी काम पर लौटे:वाल्मीकि समाज ने 8 दिन तक परिषद के बाहर दिया धरना, जगह-जगह लगा गंदगी का ढेर

नीमकाथाना में 250 सफाईकर्मी काम पर लौटे:वाल्मीकि समाज ने 8 दिन तक परिषद के बाहर दिया धरना, जगह-जगह लगा गंदगी का ढेर

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आज शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से शुरू हो गई है। धरना खत्म होने के बाद वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मी शहर की सफाई व्यवस्था में जुट गए हैं। नीमकाथाना शहर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने 8 दिन बाद शहर की सफाई की।

अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों का 8 दिन तक नगर परिषद के बाहर धरना चल था। कलेक्टर शरद मेहरा की समझाइश के बाद वाल्मीकि समाज के लोग फिर से अपने काम पर लौट गए हैं। नीमकाथाना शहर के करीब 150 ठेका सफाई कर्मी और 100 स्थाई सफाई कर्मचारियों ने आज सफाई की। जिला मुख्यालय पर लगे गंदगी के ढेर को साफ किया।

नीमकाथाना में आज शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से शुरू हो गई है।
नीमकाथाना में आज शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से शुरू हो गई है।

वाल्मीकि समाज के अंकित ने बताया कि 6 दिन में शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई थी आज कड़ी मशक्कत करके सफाई की।

शहर वासियों ने बताया कि 8 दिन से शहर में सफाई व्यवस्था नहीं हुई थी, जगह-जगह गंदगी के देर लग गए थे। गंदगी से लोगों के हालात भी खराब होने लगे थे, कॉलोनियां कचरे से अटी पड़ी हुई थी, नगर परिषद अगर पहले ही समझाइश और मांगे मान लेते तो शहर के यह हालत नहीं होते।

Related Articles