[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई तालाब पर शिव परिवार की स्थापना समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई तालाब पर शिव परिवार की स्थापना समारोह

बबाई तालाब पर शिव परिवार की स्थापना समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रतन कुमावत 

बबाई : उपतहसील के स्टेट हाइवे न०13 खेतड़ी रोड पर 125वर्ष पूर्व बनें प्राचीन सेठ गुलाब राय, जोहरीलाल चौधरी द्वारा निर्मित इस ऐतिहासिक पट्टेशुदा तालाब अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहा है। खेतड़ी के पन्नासागर तालाब के नक्शे पर बनें इस तालाब पर तिबारे, जनाना घाट , तालाब के चारों तरफ पक्की दिवाकर बनी हुई है।पहाड़ों से वर्षात का पानी तलाब में आनें के लिए पक्की नहर बनी हुई है उस पर भी अतिक्रमण की वजह से तालाब में पानी का आना बंद हो गया। 40 वर्ष से अपनें अतीत पर आंसू बहाता तालाब मूक बन कर शह रहा है। तालाब के पास बनें शिव मंदिर में स्थापित शिव-परिवार की मूर्तियों को भी अराजक तत्वों नें खंडित कर दिया। आज यह तालाब, तिबारे, शिव मंदिर सभी शराब का अड्डा बन गया।‌ग्राम पंचायत गाडराटा में होनें के कारण आज तक यहां की ग्राम पंचायतों का उपेक्षा का शिकार रहा। ग्रामपंचायत में अब तक रहे सरपंचों नें विकाश के नाम पर इस तालाब की अनदेखी की। बबाई निवासी शिक्षाविद विजेंद्र कुमार सुरोलिया नें तालाब की बदहाली को देखते हुए, जन सहयोग से इस तालाब के जिर्णोद्धार का बेड़ा उठाया। आज देव उठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त में शिवालय की सफाई व मरम्मत करवा कर शिव-परिवार की स्थापना करवाई। इससे पूर्व शिव-परिवार की मूर्तियों की पूजा पं कृष्ण कुमार शर्मा से करवाई तथा मूर्तियों को खुले वाहन में विराजमान कर नगर परिक्रमा करवाई तथा शिव मंदिर में विजेंद्र सुरोलिया के सानिध्य में पंडितों द्वाराi तिवाडी, व्याख्याता हवासिंह अमित शर्मा, बबाई सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र तून्दवाल, विजय मिश्रा, पूरणमल कुमावत, नवीन बोछवाल, महिमा कंवर, नरेंद्र बोछवाल, करण बोछवाल, कूलदीप गूर्जर सहित सैकड़ों श्रद्धालु रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89