एक महिला और दो युवती लापता:7 साल की बेटी के साथ पीहर से गई विवाहिता, गुमशुदगी दर्ज
एक महिला और दो युवती लापता:7 साल की बेटी के साथ पीहर से गई विवाहिता, गुमशुदगी दर्ज
सीकर : सीकर के अलग-अलग इलाकों में एक महिला और दो युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में 25 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। जो अपनी 7 साल की बेटी के साथ पीहर आई हुई थी। रात के समय पीहर वालों को बिना बताए कहीं पर चली गई। इस बारे में परिवार को सुबह पता लगा। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।
इसी तरह खंडेला क्षेत्र में 24 साल की युवती 7 नवंबर की रात को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जीणमाता क्षेत्र में भी 24 साल की युवती 10 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका भी अभी तक कुछ पता नहीं चला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127083


