[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : 6 से 15 जनवरी तक ग्रामीण हाट आबूसर में लगेगा शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : 6 से 15 जनवरी तक ग्रामीण हाट आबूसर में लगेगा शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला

6 से 15 जनवरी तक ग्रामीण हाट आबूसर में लगेगा शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले का आयोजन इस वर्ष 6 जनवरी से 15 जनवरी तक ग्रामीण हाट आबूसर में किया जाएगा। मेले में विभिन्न दिवसों में परम्परागत ग्रामीण खेलकूद एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मेले की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को सूचना केन्द्र सभागार में उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अभिषेक चोबदार ने बताया कि मेले को इस बार और भी आकर्षक बनाने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को मेले का उद्घाटन होगा। झुंझुनू शहर से मेला स्थल तक राज. राज्य पथ परिवहन निगम की बसों की निःशुल्क सुविधा रहेगी। इस दौरान उद्योग प्रसार अधिकारी शुभकरण सिंह थालोर, अतिरिक्त निजी सचिव हनुमान प्रसाद जोशी भी उपस्थित रहे।

मेला खेलकूद कार्यक्रम
मेले में 8 जनवरी को सुबह 11 बजे से सितोलिया (महिला) व दोपहर 2 बजे से रूमाल झपट्टा (महिला) प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 9 को सुबह 11 बजे से हरदड़ा (पुरूष) व दोपहर 12 बजे से दादा पोता दौड़ प्रतियोगिता, 10 जनवरी को सुबह 11 बजे से महिला तीन टांग की दौड़ व दोपहर 2 बजे से महिला म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से महिला द्वारा मटका दौड़ व दोपहर 2 बजे से शेखावाटी पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता एवं 12 जनवरी को सुबह 11 बजे से वॉलीवॉल प्रतियोगिता समैसिंग (पुरूष) आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं के प्रायोजक उद्यम प्रोत्साहन संस्थान झुंझुनू रहेगा।

सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम
मेले में 7 एवं 8 जनवरी को महिला अधिकारिता विभाग के सौजन्य से सांस्कृतिक संध्या, 9 जनवरी को आई.सी. आई कम्प्यूटर सेंटर के सौजन्य से राजस्थानी लोक संगीत पर सोलो नृत्य प्रतियोगिता (बालिका), 10 जनवरी को डॉ. सलाउदीन चोपदार फाउण्डेशन की सौजन्य से अन्तर विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (थीम आधारित), 11 जनवरी को रीको लिमिटेड के सौजन्य से अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता (राजस्थान लोक संगीत पर समूह नृत्य), 12 जनवरी को श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबडेवाल यूनिवर्सिटी चूडैला के सौजन्य से विराट कवि सम्मेलन, 13 एवं 14 जनवरी को पर्यटन विभाग के सौजन्य से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker