[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रवृत्ति आवेदन में आक्षेप निस्तारण के लिए अंतिम अवसर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रवृत्ति आवेदन में आक्षेप निस्तारण के लिए अंतिम अवसर

छात्रवृत्ति आवेदन में आक्षेप निस्तारण के लिए अंतिम अवसर

चूरू : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन में आक्षेप पूर्ति के लिए अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

विभाग के उपनिदेशक नगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2022-23 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं यथा अनुसूचित जाति, अनु.जनजाति, अति.पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (केवल शैक्षणिक सत्र 2022-23), आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु समुदाय, मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति में ऑनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों में से कतिपय आवेदन पत्रों में विद्यार्थी द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन करने के पश्चात नाम, जन्मतिथि, जाति, मूल निवास, जिला, आधार संख्या में परिवर्तन जैसी आंशिक कमियां, आक्षेप, रैड फ्लैग में होने के कारण विभाग द्वारा आक्षेपित किया गया था। ऎसे आवेदन पत्रों में संबंधित विद्यार्थी, शिक्षण संस्थाओं द्वारा आक्षेप पूर्ति करने हेतु कई अवसर दिये जाने के उपरान्त भी कतिपय विद्यार्थियों, शिक्षण संस्थाओं द्वारा आक्षेप पूर्ति कर ऑनलाईन फॉरवर्ड नहीं किया गया है। इसकी वजह से ऎसे छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों की स्वीकृति एवं भुगतान संबंधी कार्यवाही किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए विद्यार्थी हित को दृष्टिगत रखते हुए अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2022-23 तक के ऑनलाईन आवेदन पत्रों का पूर्ण निस्तारण करने हेतु विद्यार्थियों के स्तर पर आक्षेप, अन्य कारणों से लम्बित आवेदन पत्रों की आक्षेप पूर्ति कर शिक्षण संस्थान को ऑनलाईन फारवर्ड करने की अन्तिम तिथि 22 नवम्बर 2024 निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थाओं को विद्यार्थियों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र आवेदन पत्रों को स्वीकृतिकर्ता अधिकारी तक ऑनलाइन फॉरवर्ड करने की अन्तिम तिथि 29 नवम्बर 2024 तथा शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के रैड फ्लैग में प्रदर्शित आवेदन पत्रों के संबधित विद्यार्थी को वांछित दस्तावेज जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2024 निर्धारित की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin